दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी हैं। सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुदडीह गांव में मतदान केंद्र संख्या 57 से अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने जीत का दावा ठोकते हुए 75 सीटों के साथ सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने ये भी कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद उनके साथ है और सरकार बनेगी।
भैयाजी ये भी देखें : डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले, दूसरे चरण की 50 सीटों पर मिलेगी…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में मतदान जबरदस्त हो रहे हैं। हम ही जीतेंगे…75 सीट हमें मिलने वाली है।”
#WATCH दुर्ग (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "छत्तीसगढ़ में मतदान जबरदस्त हो रहे हैं। हम ही जीतेंगे… 75 सीट हमें मिलने वाली है।" pic.twitter.com/o764c4sjUF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “भाजपा लगातार हिंसा पर उतारू है ये संकेत है कि भाजपा बुरी तरह से हार रही है। वहीँ भगवान राम के आशीर्वाद से जुड़े एक सवाल को लेकर सीएम ने कहा “निश्चित तौर पर हम पर राम की कृपया बनी हुई है। छत्तीसगढ़ कौशल्या माता की भूमि है और राम तो हमारे भांजा लगते हैं।”
#WATCH छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "भाजपा लगातार हिंसा पर उतारू है ये संकेत है कि भाजपा बुरी तरह से हार रही है…निश्चित तौर पर हम पर राम की कृपया बनी हुई है। छत्तीसगढ़ कौशल्या माता की भूमि है और राम तो हमारे भांजा लगते हैं।" https://t.co/js5g6b9P30 pic.twitter.com/Mw1Jl2DbiY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023