spot_img

इंदिरा गांधी को राहुल ने किया याद, बोले प्यारी दादी की सिखाई हुई बात निरंतर याद

HomeNATIONALइंदिरा गांधी को राहुल ने किया याद, बोले प्यारी दादी की सिखाई...

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (INDIRA GANDHI) को उनके 103वें जन्मदिन पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एक मात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी (INDIRA GANDHI) की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा।

भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री

इंदिरा गांधी (INDIRA GANDHI) भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई थी।

भारत रत्न से किया गया सम्मानित

इंदिरा गांधी सक्रिय राजनीति में अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद आईं। उन्होंने प्रथम बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला। शास्त्री के निधन के बाद वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गईं। इंदिरा गांधी को वर्ष 1971 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।