spot_img

रेणु जोगी को जनता कांग्रेस की कमान, बागियों के खिलाफ़ लिया ये फैसला

HomeCHHATTISGARHरेणु जोगी को जनता कांग्रेस की कमान, बागियों के खिलाफ़ लिया ये...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कमान अब रेणु जोगी (Renu Jogi) के हाथों में सौप दी गई है। इस बात का फैसला आज सागौन बंगले में हुई पार्टी की कार्यकारणी की बैठक में लिया गया।

रेणु जोगी (Renu Jogi) को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसके पहले ये जिम्मेदारी पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के पास थी। उनके देहावसान के बाद हुई इस बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : माओवादियों ने की कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या

इधर मरवाही विधानसभा में हुए उप चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर दिखी खेमेबाज़ी का मुद्दा भी बैठक में जमकर उछला। पार्टी के दो विधायक देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा के खिलाफ़ भी हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया गया है।

इसके इतर 9 दिसम्बर 2020 से जनता कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश स्तर पर होने वाले इस सदस्यता अभियान पर भी आज की बैठक में रूप रेखा तय हुई है। ये अभियान पुरे 90 दिनों तक चलाया जाएगा। जिसमें 1 लाख 11 हज़ार 111 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Renu Jogi पदयात्रा में होंगी शामिल

बैठक में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने एक बड़ा ऐलान किया है। जोगी अब प्रदेश के 31 विधानसभाओं में पदयात्रा निकालने की घोषणा की है। इस पदयात्रा के ज़रिए अमित पार्टी को एक नई ऊर्जा देने की कोशिश करेंगे।

इसमें बिलासपुर और रायपुर संभाग की विधानसभा सीटों को टारगेट करने की बात सामने आई है। इस पदयात्रा में भी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी (Renu Jogi) भी शिरकत करेंगी।