spot_img

राजधानी में आज बारिश का अनुमान, इन राज्यों के लिए अलर्ट

HomeNATIONALराजधानी में आज बारिश का अनुमान, इन राज्यों के लिए अलर्ट

दिल्ली। देश में बीते कई दिनों से बारिश (MAUSAM NEWS) हो रही है। कई राज्यों में स्थिति ऐसी है कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार है। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा दर्ज की गई। सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सेमी और गुजरात के राधनपुर में 19 सेमी वर्षा हुई है। IMD ने बारिश से होने वाले जल भराव के कारण कच्चे रास्ते वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

इन राज्यों में हुई भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में कई स्थानों (MAUSAM NEWS) पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पठानमथिट्टा जिला के वेंकुरिंजी और तिरुवनंतपुरम जिला के वर्कला में 9 से 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कोंकण में भी विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। विक्रमगढ़ और रोहा जिले में 8 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश हुई। बिलासपुर जिले के पेंड्रा और कुसमी में 9-8 सेमी बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु, पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हुई है।

क्या है पूर्वोत्तर भारत का हाल

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में मानसून (MAUSAM NEWS) पूरे जोरों पर है। कुछ इलाकों में काफी बारिश हुई है, नागालैंड के वोखा में 10 सेमी, मिजोरम के कोलासिब में 9 सेमी, त्रिपुरा के कोलासिब में 8 सेमी, मिजोरम के आइजोल के लेंगपुई में 8 सेमी और त्रिपुरा के धलाई में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यहां भारी बारिश के आसार

ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में 19-21 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, उपहिमालयी, पश्चिमबंगाल और सिक्किम के विभिन्न क्षेत्रों में भी 21 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा IMD ने गुजरात के गोधरा, पूर्वी राजस्थान के निथुवा, पश्चिम राजस्थान के पाली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हुतबे और ओडिशा के सुंदरगढ़ में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल में बारिश करेगी और परेशान

हिमाचल प्रदेश में अभी भी बारिश (MAUSAM NEWS)  थमी नहीं है। धर्मशाला, शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। भारी बारिश के कारण चंबा प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। यहां सुबह 5 से 12 बजे तक यातायात पर रोक है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी तीन दिनों तक रहने की आशंका जताई है। IMD ने 21 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज की सुबह शिमला सहित प्रदेश के अधिकत्तर स्थानों में धूप और साफ मौसम के साथ हुई। IMD ने आज के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका जताई है।