spot_img

केंद्रीय चुनाव कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया उद्घाटन, भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को जीतने का दिलाया संकल्प

HomeCHHATTISGARHकेंद्रीय चुनाव कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया उद्घाटन,...

राजिम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रुण साव ने राजिम विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर संभाग प्रभारी एवम अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, राजिम विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव चुनाव कार्यकाल के उद्घाटन के साथ ही कहा, कि पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को घर घर जाकर कमल खिलाने का काम करना है। आज यहां उपस्थिति भीड़ इस बात प्रमाण दे रही है कि अब बाहरी विधायक अमितेश शुक्ल के जाने का समय का आ गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साव ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशान साधा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की राजिम के विधायक कहा रहते है, क्या करते है लोगो को पता नही। भाजपा ने 24 घंटे आपके बीच रहने वाले कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। ये हर समय आपके लिए उपलब्ध रहेंगे। ये विधानसभा का चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। प्रदेश में खुशहाली, विकास, तरक्की के लिए रोहित साहू को जितना हैं उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को दोनो हाथ उठाकर जिताने का संकल्प दिलाया।