spot_img

छत्तीसगढ़ में “भारत जोड़ो पदयात्रा” और “भारत जोड़ो सम्मेलन” आयोजित करेगी कांग्रेस

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में "भारत जोड़ो पदयात्रा" और "भारत जोड़ो सम्मेलन" आयोजित करेगी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूबे के तमाम जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितंबर को “भारत जोड़ो यात्रा” के पहली वर्षगांठ मनाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पार्टी प्रदेश और जिला स्तर पर “भारतीय जोड़ो पदयात्रा” और “भारत जोड़ो सम्मेलन” आयोजित करने जा रही है।

भैयाजी ये भी देखें : गायों की मौत पर बोले बृजमोहन, “इसका श्राप कांग्रेस को लगेगा”

पिछले वर्ष 7 सितंबर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर 7 सितंबर को सायं 5 से 6 बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्रा किया जायेगा। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगा।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे राहुल

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने 4081 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय की थी। इस पदयात्रा ने 12 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे।