spot_img

महादेव ऐप के थिंक टैंक विदेश में गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे जायेंगे भारत, जल्द होंगे बड़े खुलासे

HomeCHHATTISGARHमहादेव ऐप के थिंक टैंक विदेश में गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छाए हुए महादेव आनलाइन सट्टे (MAHADEV APP) से जुड़े 5 लोगों को विदेश से गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी महादेव ऐप के थिंक टैंक के सदस्य है, ऐसा सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है।

सुरक्षा की दृस्टि से आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इन आरोपियों की गिरफ़्तारी इंग्लैंड, श्रीलंका और दुबई से अलग अलग हुई है। इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन्क्वारी पूरी होने (MAHADEV APP) के बाद इन्हे भारत भेजा जायेगा। भारत आए के बाद इन आरोपियों को पुलिस के हैंडओवर किया जायेगा। आरोपियों के भारत आने के बाद महादेव ऐप को संरक्षण देने वाले रसूखदारों के नाम का खुलासा हो सकता है।