spot_img

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

HomeNATIONALराहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां 2024 की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी निश्चित तौर पर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगी, वहां से लड़ेंगी, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

आपको बता दें कि अमेठी कांग्रेस (RAHUL GANDHI)  की सीट थी, लेकिन 2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी। राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी ने हरा दिया। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की पारिवारिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

राहुल गांधी फिलहाल केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं

राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के पीपी सुनीर को लाखों वोटों के अंतर से हराया था। अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के इस बयान से चर्चा तेज हो गई है कि राहुल गांधी फिर से अमेठी में चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। हाल ही में मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई है। मानहानि के एक मामले में उन्हें दो साल की सज़ा सुनाई गई जिसके बाद उनके सांसद को अयोग्य घोषित कर दिया गया।