spot_img

संस्कृत विद्यामंडलम द्वारा संस्कृत विद्वानों का हुआ सम्मान, पं.चन्द्रभूषण को मिला “ऋष्यश्रृंग सम्मान”

HomeCHHATTISGARHसंस्कृत विद्यामंडलम द्वारा संस्कृत विद्वानों का हुआ सम्मान, पं.चन्द्रभूषण को मिला "ऋष्यश्रृंग...

रायपुर। “छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम” (संस्कृत बोर्ड) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019 एवं 2020 में विभिन्न संस्कृत विद्वानों को संस्कृत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु पेंशनबाड़ा रायपुर कार्यालय सभागार मे पुरस्कार सम्मान एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथिगण चिंतामणि महाराज संसदीय सचिव, ज्ञानेश शर्मा योग आयोग अध्यक्ष, गिरीश देवांगन खनिज निगम अध्यक्ष, डॉ. सुरेश शर्मा अध्यक्ष संस्कृत विद्यामंलम् व सचिव लक्ष्मण साहू एवं जीव जंतु बोर्ड अध्यक्ष श्री शुक्ला ने सभी विद्वानों को सम्मान प्रदान किये।

भैयाजी ये भी देखें : बेरोजगारी भत्ते पर हंगामा : चद्राकर बोले मैं भी पंजीयन करता…

सम्मान के क्रम मे वर्ष 2019 एवं 2020 हेतु महर्षि वेदव्यास सम्मान डॉ. निलिम्प त्रिपाठी भोपाल, वाल्मीकि सम्मान डॉ. तोयनिधि वैष्णव व डॉ. बालकृष्ण तिवारी, लोमस ऋषि सम्मान सुदीप्त किशोर पंडा, ऋषि ऋष्यश्रृंग सम्मान पं. चन्द्रभूषण शुक्ला निवासी माँ महामाया देवी मन्दिर, पुरानी बस्ती रायपुर को वर्ष 2020 हेतु व व डॉ. संतोष कुमार तिवारी बिलासपुर को 2019 हेतु तथा कौशल्या सम्मान डॉ. गरिमा ताम्रकार व गीता शर्मा रायपुर को प्रदान किया गया।

पं. चन्द्रभूषण शुक्ला को तन मन से सभी भाषाओं की जननी दिव्य संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं संस्कृत भाषा हेतु कार्य करने छत्तीसगढ़ मे जन-जन तक संस्कृत की महिमा का गुणगान करने के कारण सम्मानित किया गया है। पं. चन्द्रभूषण शुक्ला संस्कृतभारती नामक संगठन से पिछले काफी वर्ष से जुड़े हुए हैं, उक्त संगठन संस्कृत भाषा के प्रचार, उत्थान व जन-जन की भाषा हो, ग्रंथ पुराणो पर शोध हो ऐसे उद्देश्य से कार्य कर रही है। अतिथिगणों ने संस्कृत के लिए और अधिक मेहनत करने व कार्य योजना बनाने की बात कही ताकि संस्कृत का लाभ हर किसी को मिल सके।

भैयाजी ये भी देखें : सदन में गूंजा नग्न प्रदर्शन का मामला, विपक्ष का हंगामा, हुए…

उक्त सम्मान कार्यक्रम में कोसरंगी स्कूल के छात्र छात्राओ ने संस्कृत गीत व वंदना प्रस्तुत किये। उक्त सम्मान पर संस्कृत भारती के प्रांतमंत्री डॉ. दादूभाई त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मीकांत पंडा, हेमंत साहू, पं. मनोज शुक्ला, श्रीमती कविता शुक्ला, डॉ. ऐश्वर्य शर्मा, कु. डालेश्वरी साहू, दुर्गेश तिवारी, पं. चंद्रशेखर शुक्ला, ज्योति शुक्ला, पं. राजेश शुक्ला, वर्षा शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, अनमोल शुक्ला, अपर्णा शुक्ला, ममता प्रतीक पांडेय, उत्कर्ष पांडेय, आद्या पांडेय,माया हेमंत तिवारी, अनंत तिवारी, भजन सम्राट पं. अमन शुक्ला, पं. अमित शुक्ला, पं. ओम शुक्ला, अथर्व शुक्ला, अंशिका शुक्ला, पंडित मोहन तिवारी आदि संस्कृत विद्वानों एवं स्नेही स्वजन व साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।