spot_img

दिल्ली-उत्तराखंड और बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

HomeNATIONALदिल्ली-उत्तराखंड और बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने इन राज्यों के...

दिल्ली। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बाढ़ (FLOOD) की वजह से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। IMD के मुताबिक आज ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

भैयाजी ये भी देखें : RSS की बैठक के लिए निजी विद्यालय ने की छुट्टी, शिक्षा विभाग ने नोटिस भेज मांगा जवाब

दिल्ली का मौसम

यमुना में बाढ़ के बीच दिल्ली में अगले चार दिनों तक मध्यम स्तर की वर्षा (FLOOD) होने की संभावना है। ऐसे में मुश्किलें बढ़ भी सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है।

26 जिलों में हल्की वर्षा व वज्रपात की चेतावनी

राजधानी पटना समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में वर्षा (FLOOD) की गतिविधियां बनी हुई हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मेघ गर्जन, वज्रपात व वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।

हिमाचल का हाल

माचल के कुछ जिलों में शनिवार को भारी वर्षा से राहत कार्यों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने सोमवार तक चंबा जिले को छोड़ शेष सभी 11 जिलों में आंधी के साथ बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके कारण यातायात, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 2-3 घंटों के दौरान शिमला जिले (चौपाल, डोडरा क्वार), किन्नौर (सांगला), कांगड़ा (नूरपुर) और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।