spot_img

डीजीपी जुनेजा को सेवावृद्धि, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

HomeCHHATTISGARHडीजीपी जुनेजा को सेवावृद्धि, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी अशोक जुनेजा (DGP ASHOK JUNEJA) को सेवावृद्धि दे दी है। वे 30 जून को रिटायर होने वाले थे। राज्य शासन के आदेश के अनुसार जुनेजा 5 अगस्त 2024 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस हैं।

27 जनवरी 2022 को जारी आदेश के अनुसार 2023 में तीन अफसरों के रिटायरमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उस आदेश को शिथिल करते हुए राज्य शासन के गृह विभाग ने नया आदेश जारी किया है जिसमें जुनेजा के नाम को रिटायर होने वाले अफसरों की लिस्ट से हटा दिया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: कांग्रेसियों के तोड़फोड़ के बाद कंपनी ने लिया फैसला, दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर सीजी-07 की गाड़ियां टोल फ्री

चूंकि संघ लोक सेवा आयोग के निर्देशों के अनुसार डीजीपी (DGP ASHOK JUNEJA) का पद न्यूनतम दो साल के लिए हो गया है। इसके तहत जुनेजा का कार्यकाल 5 अगस्त 2024 तक होगा। इससे पहले पुलिस महकमे में डीजीपी के विकल्प के तौर पर सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम चल रहे थे, लेकिन राज्य सरकार ने जुनेजा को नहीं बदलने का फैसला किया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि डीजीपी (DGP ASHOK JUNEJA) का राज्य सरकार के साथ अच्छा तालमेल है। इसके अलावा सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस मुख्यालय में कामकाज चल रहा है। सरकार का ऐसा मानना है कि पुलिस मुख्यालय में इस समय अनावश्यक विवाद नहीं है, जैसा कि पहले चलता था। नक्सल वारदातों में भी फिलहाल कमी आई है। कुल मिलाकर पुलिस मुख्यालय के कामकाज से सरकार संतुष्ट बताई जा रही है। यही वजह है कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस मुख्यालय में किसी प्रकार के फेरबदल के पक्ष में नहीं है।