spot_img

आज का राशिफल : वृष राशि वालों की नौकरी में होगी तरक्की, बढ़ेगी आय

HomeDHARMAआज का राशिफल : वृष राशि वालों की नौकरी में होगी तरक्की,...

 

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है,

इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। ऐसे में हमारे पाठकों के लिए ये राशिफ़ल स्वामी राजेश्वरानंद संस्थापक श्री सुरेश्वर महादेव पीठ, अध्यक्ष, संत महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा प्रेषित किया गया है।

दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपका दिन शुभ रहेगा। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलने के योग हैं। किसी बड़े कॉलेज में आपको एडमिशन मिलेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको पढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलने की सम्भावना है। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कोई छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की कोशिश करेंगे। आप अपना मन शांत रखकर व्यवस्थित दिन व्यतीत करेंगे।

वृष राशि- आज आपके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ आपकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लेकर आपको खास ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। संतान संबंधी किसी प्रकार की खुशखबरी प्राप्त होगी। जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। जो जातक लेखन आदि कार्यों से जुड़े हैं उन्हें सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। इस दौरान कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आएंगी। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेनदेन में थोड़ा सतर्क रहें। आपका गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आप दोनों की छवि सुंदर बनेगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन करें।

कर्क राशि- आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। विद्यार्थी आज किसी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि- आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपकी वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर बाहर का खाना खाने से बचें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

कन्या राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है। किसी पुरानी जमीन जायदाद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होंगी, जिससे आपको और आपके परिवार को बहुत प्रसन्नता होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने परिवारवालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे। लवमेट्स के लिए बेहतरीन समय है। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे। कुछ सेविंग्स भी करेंगे जो आगे चलकर आपके काम आएगा। छात्र छुट्टियों के दौरान कोई पार्ट टाइम कोर्स को ज्वाइन करेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद है।

तुला राशि- आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आपका किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। आप जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक-झोंक करने से बचें। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के
प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इससे आपका मन प्रसन्न होगा। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप नेगेटिव विचारों से बचें। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। लवमेट्स से आज कोई जरूरत का सामान उपहार स्वरूप मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

धनु राशि- आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नए सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको, आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छी बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रापर्टी डीलर का काम करने वालों के कामकाज बेहतर रहेंगे। B.Tech फाइनल कर चुके छात्रों को कैंपस सलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इस दौरान ज्यादा गुस्से से आपका काम बिगड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।

मीन राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा। जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचें। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ शाम का समय बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा।