spot_img

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम बघेल, निभाई छेरा पहरा की रस्म

HomeCHHATTISGARHभगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम बघेल, निभाई छेरा...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा (RATH YATRA) में शामिल हुए। इस दौरान पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक (RATH YATRA) लेकर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मंदिर में मौजूद थे। मुख्यमंत्री बघेल के साथ सभी ने छेरा पहरा की रस्म निभाई।