spot_img

प्रदेश में तीन दिन अभी गर्मी से रहत नहीं, इस दिन आएगा मानसून

HomeCHHATTISGARHप्रदेश में तीन दिन अभी गर्मी से रहत नहीं, इस दिन आएगा...

रायपुर। बिपरजॉय तूफ़ान (MAUSAM) का असर कई राज्यों में देखने को मिला। बिपरजॉय ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और गुजरात की मुश्किलें बढ़ाई। ऐसे में अब बिपरजॉय की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके बाद मानसून तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में बारिश शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहते हैं। लेकिन भीषण गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिल पाई है।

भैयाजी यह भी देखे: गुवाहाटी में भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर आए लोग

फिलहाल प्रदेश में मानसून के 21 जून तक जगदलपुर और 24 जून तक रायपुर पहुंचने (MAUSAM)  की संभावना है। वहीं 18 जून तक प्रदेश में ग्रीष्मलहर चल सकती है। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

बता दें कि बिपरजॉय का असर देश समेत प्रदेश (MAUSAM) में भी देखने को मिल रहा है। जगदलपुर में बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग की मानें तो बिपरजॉय के कमजोर होने से प्रदेश में मानसून का आगमन जल्द हो सकता है।