spot_img

जनसंपर्क अभियान : नड्डा-शाह और राजनाथ छत्तीसगढ़ में फूंकेंगे चुनावी बिगुल…

HomeCHHATTISGARHजनसंपर्क अभियान : नड्डा-शाह और राजनाथ छत्तीसगढ़ में फूंकेंगे चुनावी बिगुल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज़ करने भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता यहां पहुंचने वाले है। भाजपा के जन संपर्क अभियान से इसका आजाएग होगा, जिसमें शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : साल और मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान ज़प्त, आरा मशीन लगाकर…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “जनसंपर्क महाअभियान के तहत लोगों के साथ बैठना, बात करना, मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की चर्चा करना, ये लगातार हमारा अभियान चल रहा है। आगे भी अलग अलग पार्टी के कार्यक्रम होंगे जो कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल है।”

भैयाजी ये भी देखें : Video : कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी के सहारे उतरे…

साव ने आगे बताया कि जन संपर्क महा अभियान के तहत देश भर में 51 बड़ी सभाएं होनी है। उसके अंतर्गत 22 जून को देश के गृहमंत्री अमित शाह की विशाल आम सभा का आयोजन छत्तीसगढ़ में होगा। इसी तरह से 30 जून को बिलासपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन हो रहा है, जहाँ एक बड़ी आम सभा होगी। दोनों आला नेताओं के आलावा जल्द ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी भी छत्तीसगढ़ आने वाले है, वे भी इस महा अभियान में भाग लेंगे।