spot_img

प्रियंका गांधी ने MP में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- किसानों की कर्ज माफी हमारी गारंटी

HomeNATIONALप्रियंका गांधी ने MP में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- किसानों की कर्ज...

जबलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जबलपुर की शहीद स्मारक मैदान से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रति महान नारी सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही किसानों की जो कर्ज माफी कमलनाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी, उसे पूर्ण किया जाएगा यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है।

कांग्रेस ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है और 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां घोटाला ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए हमे छोड़कर चले गए और अपनी विचारधारा बदल लिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं।