spot_img

कांकेर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

HomeCHHATTISGARHBASTARकांकेर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। उसी दौरान अचानक से माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है।

भैयाजी ये भी देखें : अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस : सीएम बोले, बच्चो में असीम संभावना,…

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को जवानों की टीम बड़ी संख्या में नक्सलियों के छिप होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान लौटते वक्त आल्दण्ड के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई।

इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे हैं। कहा जा रहा है यह मुठभेड़ आधे घंटे से ज्यादा चली है। बताया गया है कि नक्सली जंगल में ही मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखें : संपत्ति के कागजात खो देने वाले बैंकों पर RBI का डंडा,…

इसके बाद उन्होंने जवानों को जैसे ही देखा फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।