spot_img

सवा करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के तस्कर गिरफ़्तार

HomeCHHATTISGARHसवा करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के तस्कर गिरफ़्तार

महासमुंद। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की सिंघोडा पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 500 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत सवा करोड़ रुपए है। मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस ने एनएच 53 पर रेहटीखोल के पास आयशर ट्रक से 1 करोड़ 25 लाख रुपये के 500 किलो गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में “एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप” से हो रही हाथियों…

बताया जा रहा है कि, तस्कर दिल्ली और यूपी से हैं। वे ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान महासमुंद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस को चकमा देने के लिये भुसा बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा। वर्ष 2023 में अब तक 12 करोड 50 लाख रूपये का 5000 किलोग्राम गांजा जप्त किया जा चुका है, नशे के विरूध्द महासमुन्द पुलिस का जारी रहेगा अभियान।