spot_img

कॉमेडियन राजीव निगम का मर्म, बेटे का जन्मदिन मनाने की थी तैयारी, हुई मौत

HomeENTERTAINMENTकॉमेडियन राजीव निगम का मर्म, बेटे का जन्मदिन मनाने की थी तैयारी,...

मनोरंजन- दुनिया को हंसाने वाले कॉमेडियन की आँख आज भर आयी है। और ये आंसू ख़ुशी के नहीं बल्कि दुःख के हैं। दरअसल मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और राईटर राजीव निगम (rajiv nigam) के बेटे देवराज का उसके बर्थडे के दिन ही निधन हो गया है। ख़ुशी के मौके पर राजीव निगम (rajiv nigam)के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सारे सदस्यों के आँखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं।

भैयाजी ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों ने दो घंटे फोड़…

राजीव निगम (rajiv nigam) ने दी जानकारी

ये जानकारी राजीव निगम (rajiv nigam) ने सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों तक पहुंचाई है। राजीव का दर्द भरा पोस्ट पढ़कर सभी की आँखें नाम हो गयी है। राजीव ने फेसबुक पर लिखा – “ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना जन्मदिन का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या”। बेटे के देहांत की खबर इस तरह से दी है कि हर किसी का कलेजा छलनी हो रहा है। मासूम बेटे को खो चुके एक पिता का दुख साफ और पीड़ा साफ समझी जा सकती है।

 राजीव निगम(rajiv nigam) ने कहा कुछ खास

करीब तीन महीने के इलाज के बाद राजीव उसे घर लाए थे। हांलाकि इसके बाद राजीव ने कभी अपने बेटे की कंडीशन की जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब यह दुखद समाचार उन्होने अपने शुभचिंतकों के साथ शेयर किया है। दरअसल राजीव के परिवार में पत्नी अनुराधा और उनके दो बेटे थे। जिसमे देवराज स्पेशल चाइल्ड थे। दो साल पहले देवराज की तबियत अचानक काफी बिगड़ की थी। वह बाहर से खेलकर आया और घर में आकर अचानक बेहोश हो गया था। जिसके बाद देवराज कोमा में चल गया। इस हादसे के बाद ही राजीव निगम की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। राजीव अपने बेटे की तबियत पर ध्यान देना चाहते थे। उन दिनों वह सीरियल ‘हर शाख पर उल्लू बैठा है’ में काम कर रहे थे।

भैयाजी ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : मुखिया भूपेश का दीपावली पर उद्योगों को तोहफा,…

देवराज ने मुंबई स्थित अपने घर में ही अंतिम सांस ली। आज यानि 9 नवबंर को सुबह राजीव के घर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।