spot_img

मानसून ठिठका, तीन-चार दिन बाद पहुंचेगा केरल

HomeNATIONALमानसून ठिठका, तीन-चार दिन बाद पहुंचेगा केरल

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून (MAUSAM) रविवार को भी केरल नहीं पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक मानसून ठिठक गया है। इसके केरल पहुंचने में 3-4 दिन और लग सकते हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने मानसून के 4 जून को केरल पहुंचने की संभावना जतायी थी। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है।

भैयाजी यह भी देखे: रेल हादसे की CBI जांच भी होगी

आइएमडी ने रविवार को कहा कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मानसून लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों (MAUSAM) में आगे बढ़ा है। इस बारे में सोमवार को स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं विभाग ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दिल्ली और एनसीआर में 30 जून के आसपास मानसून दस्तक देगा।

टीवी, रेडियो पर मिलेगा अलर्ट

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (MAUSAM) ने हाल ही मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर खराब मौसम का अलर्ट भेजने की शुरुआत की है। जल्द ही टीवी और रेडियो पर भी मौसम को लेकर अलर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आप टीवी देख रहे हैं तो ब्रेकिंग की तर्ज पर मौसम का अलर्ट टीवी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। रेडियो पर गाना सुन रहे हैं तो गाना बीच में बंद कर अलर्ट जारी किया जाएगा।

इस साल सामान्य बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। इससे देश में खाद्य उत्पादन समान्य रहेगा और महंगाई से राहत मिल सकेगी। किसान आमतौर पर 1 जून से फसलों की बुआई करते हैं। इसी समय आम तौर पर मानसून भारत पहुंचता है।