spot_img

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पुरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान

HomeCHHATTISGARHनरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पुरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष...

रायपुर। जिला भाजपा रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला भाजपा रायपुर की कार्यसमिति बैठक अलग-अलग सत्रों में जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा के प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण हो चुके है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : RBI वापस ले रहा 2000 रुपए के नोट,…

उनके नेतृत्व में देश की प्रगति देखते ही बन रही। भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गई है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारे मोदी जी वर्ल्ड लीडर के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बड़ी है। मोदी सरकार के काम को प्रत्येक भारतवासी महसूस कर रहा है क्योंकि विकास का प्रकाश आज हर किसी के पास पहुंच रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि इन बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा। जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

पीएम मोदी करेंगे संबोधित

उक्त कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए अग्रवाल ने बताया कि 29 मई को संगठन के वरिष्ठ नेता राजधानी रायपुर में पत्रकार वार्ता लेंगे, इस दौरान प्रदेशों की राजधानी में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया जायेगा। 30-31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस महा अभियान लांच रैली को संबोधित करेंगे। पश्चात अभियान की शुरुआत होगी।

लोकसभा के 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क

1 जून से 22 जून तक के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत हर लोकसभा के 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा। जिसमें शहीदों के परिवार, खिलाड़ी,कलाकार,उद्योगपति, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओ व उनके परिवारों से भेट की जायेगी। इन तारीखों में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

भैयाजी ये भी देखें : Video : पांच बेरिकेट तोड़कर CGPSC दफ्तर पहुंचे भाजयुमों कार्यकर्त्ता, हंगामा…

बृजमोहन ने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में और छत्तीसगढ़ भाजपा के 15 सालों में जिन लोगों ने सरकार से लाभ प्राप्त किया है उनका सम्मेलन किया जाएगा। यह लाभार्थी सम्मेलन सभी विधानसभाओं में आयोजित होगा। 21 जून को विधानसभा स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा उक्त कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।