spot_img

मां से मिलने मायके आई दुल्हन ढाई लाख के गहने लेकर फरार

HomeCHHATTISGARHमां से मिलने मायके आई दुल्हन ढाई लाख के गहने लेकर फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र (BALOD NEWS) के एक गांव में शादी के चार दिन बाद 2.50 लाख के गहने लेकर दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। 4 मई को एक परिवार में शादी हुई थी।

भैयाजी ये भी देखें : अंबिकापुर में खुरहा-चपका बीमारी से जा रही पशुओं की जान, विभाग अंजान

अग्नि को साक्षी मानकर दूल्हा-दुल्हन ने सात जन्म तक एक-दूसरे का साथ निभाने (BALOD NEWS) की कसमें भी खाई। विवाह के महज चार दिन बाद ही दुल्हन भाग गई, वह भी सोने-चांदी के गहने के साथ। अब दूल्हा और दुल्हन पक्ष वाले महिला को ढूंढ रहे हैं। मंगलवार को दूल्हा अपने परिवार के साथ बालोद थाने पहुंचा और आवेदन देकर न्याय दिलाने कहा।

प्रार्थी युवक ने पुलिस को बताया कि 4 मई को भिलाई की युवती (BALOD NEWS)  के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। चार दिन बाद अपनी मां से मिलने की जिद करने लगी और कहने लगी कि मां के पैर का ऑपरेशन होना है। दुल्हा नई दुल्हन को मायके छोड़कर लौटा तो दूसरे दिन दुल्हन के जीजा ने फरार होने की घटना सुनाई। लड़की पक्ष वालों ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।