spot_img

साइक्लोन ‘मोका’ को लेकर अलर्ट जारी, इन राज्यों में आज होगी बारिश

HomeNATIONALसाइक्लोन 'मोका' को लेकर अलर्ट जारी, इन राज्यों में आज होगी बारिश

दिल्ली। मौसम विभाग ने साइक्लोन ‘मोका’ (Cyclone Mocha) को लेकर अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह तूफान इस हफ्ते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। विभाग ने बताया कि आज दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Cyclone Mocha) के मुताबिक, अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, नौ और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

भैयाजी यह भी देखे: अमृतसर में फिर हुआ धमाका, मौके पर भारी पुलिस बल

तापमान में होगा इजाफा

अगले चार दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन-पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आज उत्तर पश्चिम भारत में, जबकि 10 मई तक देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य हो जाएगा। अगले चार दिनों के दौरान भारत के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर(Cyclone Mocha) पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के आठ मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 9 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में तीव्र होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आठ से 12 नवंबर के दौरान अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

तेज गति से चलेगी हवा

आज दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। नौ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

समुद्र की स्थिति

नौ मई के बाद से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी (Cyclone Mocha)  और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है। जो मछुआरे बीच समुद्र में हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी गई है।