spot_img

किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

HomeNATIONALकिंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

दिल्ली। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III (KING CHARLES III) के राज्याभिषेक के लिए भव्य तैयारियां की गई है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। जगदीप धनखड़ समारोह में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक समारोह 6 मई की सुबह होगा।

उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी भी होंगी शामिल

यूनाइटेड किंगडम (KING CHARLES III) की अपनी यात्रा के दौरान, धनखड़ राज्याभिषेक समारोह में विभिन्न देशों और सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 2,000 गणमान्य व्यक्तियों की सभा में शामिल होंगे। वहीं, ब्रिटेन की यात्रा के लिए उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी गई हैं। यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को निमंत्रण दिया।

भैयाजी यह भी देखे: बजरंग दल के प्रदर्शनकारी ने सीएम को दी गाली, सीएम बघेल ने ट्वीट करके बोली ये बात

यूके-भारत संबंधों को और गहरा करने का है अवसर

2 मई को ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्जेंडर एलिस ने वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने ट्वीट कर कहा, “राज्याभिषेक में शामिल होने से पहले उपराष्ट्रपति से मुलाकात करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है और यूके-भारत संबंधों को और गहरा करने का भी अवसर है।

6 मई को को होगा किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक

किंग चार्ल्स III (KING CHARLES III) का राज्याभिषेक शनिवार 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। यह आयोजन 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम राज्याभिषेक के लगभग सात दशक बाद होगा। शाही परिवार के अनुसार, राज्याभिषेक की सुबह,किंग चार्ल्स III और कैमिला किंग के जुलूस में बकिंघम पैलेस से डायमंड जुबली स्टेट कोच में वेस्टमिंस्टर एब्बे की यात्रा करेंगे। इसे 2012 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की डायमंड जुबली के लिए बनाया गया था।

राष्ट्रपति मुर्मू एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में हुई थीं शामिल

यूनाइटेड किंगडम की रानी के रूप में एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक 2 जून, 1953 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे (KING CHARLES III) में हुआ था। भारत और यूके के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और दोनों ही देश लोकतंत्र के मूल्यों को एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। भविष्य के संबंधों के लिए रोडमैप 2030 को अपनाने के साथ 2021 में इस संबंध को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में और अधिक बढ़ाया गया था। पिछले साल सितंबर में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए यूके के लंदन पहुंची थीं।