spot_img

Video : नक्सली हमलें के बाद का मंज़र…इधर गृहमंत्री शाह ने ली CM से ली रिपोर्ट…

HomeCHHATTISGARHBASTARVideo : नक्सली हमलें के बाद का मंज़र...इधर गृहमंत्री शाह ने ली...

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में हुए बड़े नक्सली हमलें पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी शोक जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करके दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : सीएम का ऐलान, माधव राव सप्रे स्कूल बनेगा आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल

इधर सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी शहीद हुए जवानों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है। मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री साहू ने कहा कि “नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी आई थी जिसके बाद DRG के जवान वहां पहुंचे थे। वह ऑपरेशन कर लौट रहे थे कि तभी IED की चपेट में उनका वाहन आया। घटना में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। हमने और बल को भेज दिया है। पिछले 4 वर्षों में नक्सलियों का 60% मूवमेंट कम हुआ है।”

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 11 जवान शहीद…

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में आज माओवादियों ने IED ब्लास्ट के ज़रिए जवानों की गाडी को निशाना बनाया। इस हमलें में 11 जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है। नक्सलियों ने डीआरजी जवानों के काफिले को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने विस्फोट करके जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया।

इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए है, वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना अरनपुर के पेड़का रोड़ की बताई जा रही है, जहाँ धमाके के बाद तक़रीबन साढ़े तीन फिट गहरा और 10 फिट चौड़ा गड्ढा बन गया है। जिस वाहन से जवान जा रहे थे, उसके परखच्चे उड़ गए है।

देखिए घटना स्थल की वीडियों…