spot_img

बड़ी ख़बर : असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता निष्काषित, भाजपा ने घेरा

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता निष्काषित, भाजपा...

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालाँकि अंगकिता के खिलाफ उठाए गए इस कदम के पीछे भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न के लगे आरोप को वज़ह बताई जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : माटी पूजन दिवस : पहले दूसरे राज्य जाते थे, अब किसान…

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने युवा संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें कई बार परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, उन्होंने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को श्रीनिवास से हुए उत्पीड़न के बारे में अवगत कराया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दत्ता ने कहा- श्रीनिवास बी.वी. ने मुझे लगातार परेशान किया है और मेरे लिंग के आधार पर भेदभाव किया है। मेरे संस्कार और शिक्षा मुझे अब और अनुमति नहीं देते हैं। नेतृत्व ने कई बार उनके सामने होने के बावजूद अनसुना कर दिया। श्रीनिवास बी.वी. सोचते हैं कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें बड़े नेताओं का आशीर्वाद है कि वह संगठन में महिला को परेशान और अपमानित कर सकते हैं।

“लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ये कांग्रेस में नहीं” : भाजपा

अंगकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित करने के कांग्रेस के फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा ने प्रियंका गांधी को उनके नारे लड़की हूं,लड़ सकती हूं की याद दिलाते हुए कटाक्ष किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने अंगकिता दत्ता को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने के कांग्रेस नेता तारिक अनवर द्वारा जारी पत्र को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, लड़की हूं लड़ सकती हूं ! पर ,कांग्रेस में नहीं !