spot_img

IMD अलर्ट: देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

HomeNATIONALIMD अलर्ट: देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा, कोंकण, और केरल में भी अगले चार दिनों के दौरान गरज/चमक और आंधी/तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भैयाजी यह भी देखे: अपरा​​धियों पर सुको सख्त: अस्पताल में बिताया गया समय अब पुलिस ​हिरासत की अव​धि का हिस्सा नहीं

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

IMD के मुताबिक, ओडिशा, सिक्किम और बंगाल में आज से अगले दो दिनों के दौरान गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने बताया कि देश के बाकी हिस्सों में मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अधिकतम तापमान में होगा इजाफा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा होगा। आने वाले 4 दिनों के दौरान लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 से 13 अप्रैल के बीच 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।