spot_img

भेंट-मुलाक़ात : 50 लाख से बनेगी रोड, पाथवे और पुलिया, आत्मानंद स्कूल की मिली सौगात

HomeCHHATTISGARHभेंट-मुलाक़ात : 50 लाख से बनेगी रोड, पाथवे और पुलिया, आत्मानंद स्कूल...

दुर्ग। भेंट-मुलाकात के लिए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा में पहुंचे। यहाँ उन्होंने जनता से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। सीएम भूपेश ने कहा कि “भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य यह पता करना है कि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है कि नहीं।”

भैयाजी ये भी देखें : आदिवासियों का धार्मिक झंडा उखाड़ने और जलाने की कोशिश…शहर बंद…

राशन कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी उन्होंने कहा कि हमने आधार कार्ड से लिंक कर राशनकार्ड बनाया है, आज कोई भी व्यक्ति छुटा नहीं है। इसके साथ ही तमाम योजनाओं पर सीएम ने लोगों से बातचीत की।

भैयाजी ये भी देखें : Train Cancel : खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन ज़ारी,…

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगरपालिका निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी विकास निगम के उपाध्यक्ष नीता लोधी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम ने यहाँ जनता की मांग पर घोषणाएं भी की है।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

1. वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डो में 50 लाख रूपये तक के सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण एवं अन्य निर्माण कार्य कराये जायेंगे।

2. वैशाली नगर विधानसभा के सड़को का मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

3. वार्ड 07 रानी अवंतीबाई सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

4. नेहरू नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन संधारण एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

5. हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई उनका आंतरिक विकास कार्य कराया जायेगा।

6. जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग, टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल एकेडमी प्रारंभ की जायेगी।

7. संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

8. विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण कार्य कराया जायेगा।

9. वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

10. राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

11. शा. उ. मा. शाला केंप का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जायेगा।