spot_img

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश, तापमान में आई गिरावट

HomeCHHATTISGARHWeather Alert : छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश, तापमान में आई...

 

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम (Weather Alert) का मिजाज बदला हुआ है और तेज धूप के साथ ही आंशिक बादल व ठंडी हवाएं भी चल रही है। इसके चलते रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट आइ है। सूबे के मौसम में ये बदलाव द्रोणिका के प्रभाव से आया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज धूप के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए और ठंडी हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बीजापुर व जगदलपुर में तो हल्की वर्षा भी हुई। आंशिक रूप से बादल छाने व ठंडी हवाओं के कारण राजनांदगांव को छोड़कर सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट भी रही। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सारंगढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (Weather Alert) बताया कि द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। विभाग का अनुमान है कि 12 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम (Weather Alert) का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। इसके साथ ही 14 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी में बढ़ोतरी की संभावना है।