spot_img

बड़ी ख़बर : नक्सलियों की मांद में पहुंचे सुरक्षाबलों के जवान, हुई मुठभेड़…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : नक्सलियों की मांद में पहुंचे सुरक्षाबलों के जवान, हुई...

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई है। फौरी तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ तोड़का के जंगलों में हुई है। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र का नक्सली वेल्ला की मौजूदगी के इनपुट पर ये जवानों की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित है।

भैयाजी ये भी देखें : बीजापुर में माओवादियों ने मचाया उत्पाद, उड़ाया पुल, 100 फिट तक…

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि थाना गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली, सावनार और तोड़का की ओर डीआरजी, एसटीएफ और केरिपु 85 बटालियन की संयुक्त पार्टियां रवाना हुई थी। शनिवार की सुबह 9 बजे ग्राम सावनार, तोड़का के जंगलो में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर बीजीएल से हमला किया गया।

भैयाजी ये भी देखें : कृषि मंत्री बोले, पानी की कमी के लिए युद्ध भी हो…

जिसकी जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों की टुकड़ियों ने भी मोर्चा सम्हाला और गोलीबारी की। फिलहाल मौके पर सर्चिंग अभियान जारी है। डीआरजी, एसटीएफ और केरिपु 85 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही की गई है। फिलहाल इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।