spot_img

कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा ने उठाए सवाल

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा ने उठाए सवाल

रायपुर। राहुल गांधी के लिए प्रदेश कांग्रेस की (RAIPUR NEWS) ओर से किए गए सत्याग्रह आंदोलन पर भाजपा ने प्रश्न खड़ा किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता से नाता तोड़ चुकी है। केवल राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्य बचाना उनकी प्राथमिकता है।

भैयाजी यह भी देखे: सभी पंजीकृत बेरोजगारों को दें भत्ता : अजय

उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने निगरानी समिति, अपराध रोकने कंट्रोल रुम और नक्सलवाद के खिलाफ शांति मार्च निकलता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सारे अभियान, आंदोलन, संसाधन केवल और केवल राहुल गांधी के लिए ही हैं। अफसोस की बात है कि वह जो सत्याग्रह कर रहे हैं, वह देश कि लिए नहीं, राहुल गांधी के लिए है।

जनविरोधी चरित्र के खिलाफ आंदोलन: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला (RAIPUR NEWS) ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन मोदी सरकार के जनविरोधी चरित्र, देश विरोधी कृत्य और तानाशाही रवैये के खिलाफ है। राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह दुर्भावना से कार्रवाई हो रही है, उसके लिए हमने अभी धरना प्रदर्शन और सत्याग्रह भी किया। अभी कांग्रेस पार्टी अप्रैल में भी विकासखंड स्तर और जिला स्तर पर आंदोलन करेगी। भारत सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। साथ ही जन आंदोलन में हम एक-एक घर जाएंगे और मोदी सरकार को बेनकाब करेंगे।

33 जिलों में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता आज

केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों (RAIPUR NEWS) के खिलाफ कांग्रेस 146 ब्लाक मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता करेगी। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत एक से पांच अप्रैल तक कांग्रेस पत्रकारवार्ता करके मोदी सरकार की नीतियों को उजागर करेगी। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पत्रकारवार्ता करेगी। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 31 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय मेें पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, मंत्री पत्रकारवार्ता करके केंद्र सरकार को घेरेंगे।