spot_img

Big Breaking : बीजापुर में CRPF के एक जवान की मौत, सर्चिंग पर निकले थे जवान

HomeCHHATTISGARHBASTARBig Breaking : बीजापुर में CRPF के एक जवान की मौत, सर्चिंग...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजापुर में CRPF के एक जवान की मौत होने की खबर सामने आई है। ये जवान अपनी टीम के साथ नक्सल ऑपेरशन पर निकले थे। उसी दौरान ये घटना हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का डॉक्टर गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक़ बीजापुर जिले के थाना मोदकपाल की ये घटना है। जिसमें करंट लगने से CRPF जवान की मौत हुई है। चिनाकोड़ेपाल बटालियन में इस जवान की तैनाती थी। मोदकपाल इलाके में जवानों की टुकड़ी जब सर्चिंग करने निकली थी, तब ये घटना हुई।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर में किसान ने किया कोसा उत्पादन, कमाए ढाई लाख

जहाँ करंट के फंदे में फंस कर एक जवान की जान चली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने शिकार के लिए यह फंदा लगाया था, जिसकी चपेट में ये जवान आ गया।