spot_img

फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स गिरफ्तार

HomeNATIONALफिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स गिरफ्तार

जोधपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी (AREST) देने वाले एक शख्स को जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कला गांव से मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। मुंबई पुलिस ने स्थानीय लूणी पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसके बाद पुलिस 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को अपने साथ ले गई है।

भैयाजी यह भी देखे: नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, पासिंग आउट परेड कल

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने ईमेल के जरिए सलमान खान को जान (AREST) से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा युवक द्वारा पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला के पिता को इसी तरह के मेल भेजने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस युवक के लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने के बारे में पड़ताल कर रही है।

मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूणी क्षेत्र के एसीपी जयप्रकाश अटल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की सूचना पर रोहिचा कला निवासी धाकड़ राम विश्नोई को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ (AREST)  के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। इधर पंजाब पुलिस भी इसी मामले में लूणी पहुंची है, लेकिन तब तक मुंबई पुलिस धाकड़ राम को लेकर रवाना हो चुकी थी। जिसके बाद अब पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस, मुंबई पुलिस से संपर्क करेगी। गिरफ्तार किए गए धाकड़राम बिश्नोई के ईमेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है। बिश्नोई ने ईमेल भेज कर लिखा- सिद्धू मूसेवाला का जो हाल हुआ है, तुम्हारा भी वही हाल होगा।