spot_img

साव का तंज़ “क्या राहुल के लिए अलग से कानून बनाए ?” अपने गुंडों को नियंत्रण में रखे भूपेश

HomeCHHATTISGARHसाव का तंज़ "क्या राहुल के लिए अलग से कानून बनाए ?"...

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने आज राहुल गांधी की सदस्यता जाने और राजधानी में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द हो गई है। वैसे उनकी सदस्यता तभी रद्द हो गई थी,

भैयाजी ये भी देखें : बवाल के बाद FIR : लगभग 60 भाजपाई और 6 कांग्रेस…

जब सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को देश के समग्र ओबीसी समाज का अपमान करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी की सदस्यता जाने में भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उनकी सदस्यता अदालत के फैसले के साथ ही प्रभावी हो गई थी, बस प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे नोटिफाई करना था, जिसे लोक सभा सचिवालय ने कर दिया।”

साव ने आगे कहा कि “रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951 के तहत अगर किसी सांसद या विधायक को किसी अपराध में दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 साल या इससे ज्यादा की सजा सुनाई जाती है, तो दोषी करार होते ही उसकी संसद या विधान सभा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो जाती है।

2013 में लिली थॉमस वर्सेज यूनियन ऑफ़ इंडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्णय पर मुहर लगाई थी। सजा का ऐलान होते ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी मान लिया था कि राहुल गांधी एक सांसद के तौर पर अयोग्य हो चुके हैं।”

सदस्यता जाने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने में कांग्रेस पार्टी की भी भूमिका है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी खुद यही चाहती थी कि राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता चली जाए। पवन खेड़ा वाले मामले में केवल 15 मिनट में कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट चली जाती है लेकिन इस मामले में लगभग 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी ने किसी भी अदालत में कोई अपील नहीं की।

हमला कांग्रेसी कर रहे अपराध भाजपा पर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस किस लोकतंत्र के हिसाब से हिंसा कर रही है, भाजपा कार्यालयों पर हमले कर रही है ? ये दुर्भाग्यजनक बात है कि हमले कांग्रेस के लोग कर रहे है और एफआईआर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रही है सही मायने में यही लोकतंत्र की हत्या है।

भैयाजी ये भी देखें : बस्तर में बोले अमित शाह : वामपंथी विकास में रोड़ा, उसे…

उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि “भूपेश बघेल के गुंडों ने भाजपा के कार्यालय पर हमला किया, यह अत्यंत निंदनीय दुर्भाग्यपूर्ण है। भूपेश बघेल अपने गुंडों को अपने नियंत्रण में रखें। पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बने रहे. पुलिस सत्ता के इशारे पर कार्य ना करे, अपने दायित्वों का निर्वहन करे।