spot_img

पारस चोपड़ा बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

HomeCHHATTISGARHपारस चोपड़ा बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नेता पारस चोपड़ा (PARAS CHOPDA) को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी दी है। चोपड़ा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: बस्ती में घुसा जंगली हाथी, मचा हड़कंप

इनकी नियुक्ति के संबंध में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब चोपड़ा राष्ट्रीयस्तर पर नेताओं के साथ काम करेंगे। इसके अलावा मुंबई के महेश मलिक को भी यही जिम्मेदारी दी गयी है। बता दें पारस चोपड़ा (PARAS CHOPDA) रायपुर शहर के निवासी रहे है। साल 2003 में सह- कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उन्होंने काम किया था। पारस चोपड़ा की नियुक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सम्मान के तौर पर देखी जा रही है। ऐसे में अब फिर से ये चर्चा शुरू हो रही है की पारस एक बार फिर 2023 में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।