spot_img

हादसा : महासमुंद के ईंट भट्ठे में 5 मज़दूरों की मौत, एक गंभीर, गांव में पसरा मातम…

HomeCHHATTISGARHहादसा : महासमुंद के ईंट भट्ठे में 5 मज़दूरों की मौत, एक...

 

महासमुंद। महासमुंद जिला के गांव गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में 5 मज़दूरों की मौत हो गई है। ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 मजदूरों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गम्भीर है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी, दशरथ बिसी, सोना चंद भोई, वरुण बरिहा, जनक राम बरिहा और मनोहर बिसी काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सभी मजदूर काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठा के ऊपर लेट गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात12 से 4 बजे के बीच की की है। सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना बसना पुलिस को दी गई। बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। गांव में मातम छा गया है।