spot_img

अचानकमार टाइगर रिजर्व में बर्ड मीट शुरू, खोजे जाएंगे पक्षी

HomeCHHATTISGARHअचानकमार टाइगर रिजर्व में बर्ड मीट शुरू, खोजे जाएंगे पक्षी
बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व (BILASPUR NEWS) में कुछ माह पूर्व ही बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें कई प्रजातियों की तितलियों की खोज और गिनती की गई थी। इसकी सफलता के बाद एक मार्च से चार मार्च तक पहली बार टाइगर रिजर्व में बर्ड मीट का आयोजन किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व में ये पहला मौका होगा जब पक्षी प्रेमी अपने पक्षियों की जानकारी लेंगे और उन्हें अपने कैमरों में कैद करने का प्रयास करेंगे। कुछ दिन पूर्व ही रिजर्व में लैपर्ड और टाइगर को एक साथ देखा गया था जिसके बाद यहां का रोमांच और बढ़ गया है।
अचानकमार वन्यजीव अभयारण्य 1975 (BILASPUR NEWS)  में स्थापित किया गया था और 2009 में इसे टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था। वन विभाग इस बर्ड मीट का आयोजन एटीआर के कुछ हिस्सों में पक्षियों की विविधता का पता लगाने और आम जनता, प्रकृति प्रेमियों और युवाओं के बीच पक्षियों के महत्व और उनकी भूमिका के संबंध में जागरूकता पैदा करने के एकमात्र उद्देश्य से कर रहा है।