spot_img

बड़ी ख़बर : रायपुर पहुँची प्रियंका गांधी, स्वागत में सड़क में बिछाए फूल..

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : रायपुर पहुँची प्रियंका गांधी, स्वागत में सड़क में बिछाए...

 

रायपुर। नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में शामिल होने प्रियंका गांधी रायपुर पहुँच गई है। आज आयोजन का दूसरा दिन है, जिसमें देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल है। साथ ही साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के तमान शीर्ष नेता भी अधिवेशन में हिस्सा ले रहे है।ये तमाम दिग्गज नेता शुक्रवार को अधिवेशन के आगाज़ से शामिल है। वहीं आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

इधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजा दिया था, पूरी सड़क में फूल की एक चादर सी बिछाई गई थी, जिसे देख प्रियंका गांधी भी बेहद खुश नजर आई। गौरतलब है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक आज ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। इसके बाद कांग्रेस के संविधान में संशोधन के लिए प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। फिर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण होगा। अधिवेशन में आज दोपहर 12 से शाम 7 बजे राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी।