spot_img

BJP नेताओं की हत्या पर बोले सिंहदेव, अचानक कोई घटना हो तो कोई कुछ कर नहीं पाता

HomeCHHATTISGARHBASTARBJP नेताओं की हत्या पर बोले सिंहदेव, अचानक कोई घटना हो तो...

जगदलपुर। बस्तर संभाग में पिछले दिनों नक्सलियों द्वारा तीन भाजपा नेताओं की हत्या मामलें में अब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : अडानी एंटरप्राइजेज को 820 करोड़ का शुद्ध लाभ, बीते साल 11…

सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “अचानक कोई घटना हो जाए, तो पुलिस विभाग हो या कोई दूसरा विभाग कोई कुछ कर नहीं पाता।” इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पुलिस प्रशासन को और ज़्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि “इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। दो तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की बात सामने आई है। हर ऐसी घटनाओं के लिए प्रशासन को सतर्क होना आवश्यक है।”

हालाँकि सिंहदेव ने आगे बढ़ते हुए ये भी कहा “अचानक कोई घटना हो जाए तो पुलिस विभाग हो या कोई दूसरा विभाग कोई कुछ कर नहीं पाता। लेकिन यदि पुरानी रंजिश है या पहले से कोई बात है तो इसे लेकर पुलिस को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है। सूचना तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।”

कर्मचारियों के मामलें में रह गई कमी

कर्मचारियों की हड़ताल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार साल के कार्यकाल में सभी वर्गो के लिए काम किया है। कर्मचारियों के मामले में कुछ कमी रह गई है। पेंशन को लेकर कुछ विभागों के कर्मचारियों में दुविधा की स्थिति बनी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कर्मचारी वर्ग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के लिए किए गए कुछ वादे अभी पूरे नहीं हुए है।

भैयाजी ये भी देखें : Job Alert : 125 पदों पर होगी भर्ती, रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में होगी नियुक्ति

चुनावी साल है और सामने सरकार का अंतिम बजट आने वाला है इसलिए सबको उम्मीदें हैं। जिनमें कर्मचारी वर्ग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार गंभीर है और चिकित्सकोें की कमी दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।