spot_img

बड़ी ख़बर: कांकेर में सर्चिंग पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर: कांकेर में सर्चिंग पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई...

 

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक के छोटे बेठिया के आल्दंड के जंगलों में मुठभेड़ हुई है।

कांकेर के एसपी शलभ सिन्हा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि है। सिन्हा ने बताया कि जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। इस दौरान आलदंड के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। फौरी तौर पर मिली सूचना के मुताबिक मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। फ़िलहाल पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।