spot_img

बड़ी ख़बर : 10 लाख की ब्राउनशुगर के साथ दो अंतर्राज्यीय पैडलर गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : 10 लाख की ब्राउनशुगर के साथ दो अंतर्राज्यीय पैडलर...

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत ही आज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रायपुर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय पैडलर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इन दोनों आरोपियों ने 10 लाख रुपए शुगर भी ज़प्त किया है। दोनों आरोपी मूलतः पंजाब के रहे वाले है।

भैयाजी ये भी देखें : कलेक्टर पहुंची जिला अस्पताल, चेक कराया ब्लड प्रेशर..देखी व्यवस्था…

इस मामलें का खुलासा करते हुए ASP देव चरण पटेल ने बताया कि शुक्रवार 3 फरवरी को थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित रेल्वे स्टेशन गली के पास दो व्यक्ति अपने पास ब्राउन शुगर रखें हुए है। दोनों ब्राउन शुगर की डिलिवरी कबीर नगर निवासी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर को करने वाले है। इसकी मुखबीर से सुचना मिली थी।

जिसके आधार पर थाना सरस्वती नगर और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने बताए गए लोकेशन में पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी की। पुलिस टीम की भनक लगते ही मौके से एक आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर टीम के सदस्यों को देखकर मौका पाकर फरार हो गया। वहीं टीम ने दौड़ाकर दो व्यक्तियों को पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कंवलजीत सिंह तथा बलराज सिंह निवासी तरनतारन पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास ब्राउन शुगर रखा होना पाया गया। ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा ब्राउन शुगर को पंजाब से लाना तथा कबीर नगर निवासी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर को देने आना बताया गया।

भैयाजी ये भी देखें : भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पर डोपिंग का आरोप, जुलाई 2023 तक…

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है। घटना में संलिप्त आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहें है।