spot_img

बड़ी ख़बर : 11 किसानों का धान बदरंग और मिलावटी, बड़ी मात्रा में हुई जप्ती

HomeCHHATTISGARHBILASPURबड़ी ख़बर : 11 किसानों का धान बदरंग और मिलावटी, बड़ी मात्रा...

पेंड्रा। धान खरीदी केंद्र गौरेला में निरीक्षण के दौरान बदरंग, मिश्रित, पुराना एवं डंकयुक्त धान होने के कारण 4 किसानों से कुल 147 बोरी धान जप्त किया गया है। इसमें किसान रामनारायण का 110 बोरी, अभिलाप कुमार पटेल का 14 बोरी, कल्याण सिंह का 10 बोरी और शुकुल सिंह का 13 बोरी धान शामिल है। निरीक्षक दल में राजस्व, खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी शामिल थे।

भैयाजी ये भी देखें : समीक्षा बैठक में बोले सीएम, ज़मीन विवाद में हुआ अपराध तो…

इसके अलावा धान खरीदी केंद्र पेंड्रा में भी 7 किसानों से कुल 146.40 कविंटल धान जप्त किया गया। इसमें किसान राम खिलावन का 14 क्विंटल, डालमन सिंह का 34 क्विंटल, नवल सिंह राठौर का 20 क्विंटल, रामखिलावन का 16 क्विंटल, नरेशचंद्र का 48 क्विंटल, कँवल का 10 क्विंटल और अजय कुमार सुल्तानिया का 4.40 क्विंटल धान शामिल है। निरीक्षक दल में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, खाद्य अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे।