spot_img

26 से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान होगा शुरू

HomeCHHATTISGARH26 से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान होगा शुरू

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (CONGRESS) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरी 2023 से पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो का विस्तार है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे।

भैयाजी यह भी देखे: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर तीन आरोपी फरार, केस दर्ज

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत (CONGRESS)  के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

मरकाम ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां (CONGRESS) एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी। छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।