spot_img

चौपाटी के खिलाफ मूणत का धरना स्थगित, कहा-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे…

HomeCHHATTISGARHचौपाटी के खिलाफ मूणत का धरना स्थगित, कहा-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे...

रायपुर। साइंस कॉलेज ग्राउंड में बन रही चौपाटी के मामलें पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश मूणत ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में लिया है। मूणत ने इस फैसले के पीछे केंद्रीय मंत्री से जांच के मिले आश्वासन को आधार बताया है।

भैयाजी ये भी देखें : धान खरीदी का आंकड़ा 97 लाख मीट्रिक टन पार, 19 हज़ार…

दरअसल शनिवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड के पास जारी इस धरने में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में केंद्रीय मंत्री की ओर से जांच का भरोसा मिला है, इसलिए ये धरना स्थगित किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री हरदीप पुरी ने जांच की बात कही है, दोषियों को सजा दी जाएगी। डॉ रमन सिंह ने कहा हालांकि शहर में जारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा विरोध करती रहेगी।

दरअसल पूर्व मंत्री राजेश मूणत का दावा है कि साइंस कॉलेज ग्राउंड पर सड़क किनारे चौपाटी बनाना अवैध है। छोटे ,गरीब ठेले, खोमचे वालों की रोजी रोटी छीनने की साजिश है। कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में चौपाटी खोलकर उस स्थान का व्यवसायीकरण कर दिया, वही खेल रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत सम्पूर्ण एजुकेशन हब में करने जा रही है।

भैयाजी ये भी देखें : तातापानी महोत्सव में सीएम भूपेश ने उड़ाई पतंग, दी कई सौगात…की…

भाजपा सरकार के शासनकाल में छात्र- छात्राओं के अनुकूल, सेंट्रल लाईब्रेरी और नालंदा परिसर बनवाया, लेकिन एजुकेशन हब में बीते 4 साल से केवल ठेले और गुमटियां लग रही हैं, उसे हटाने के स्थान पर चौपाटी बनाने जा रहे हैं। इस मामलें में मूणत ने हाईकोर्ट का भी दरवाज़ा खटखटाया है, उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। मूणत ने कहा कि यूथ हब की आड़ में यहां चौपाटी विकसित कर कांग्रेस अपने लोगों को जगह दे देंगे। यहां हॉस्टल में स्टूडेंट रहते हैं उनकी सुरक्षा का भी मसला है।