spot_img

तातापानी महोत्सव में सीएम भूपेश ने उड़ाई पतंग, दी कई सौगात…की घोषणा

HomeCHHATTISGARHतातापानी महोत्सव में सीएम भूपेश ने उड़ाई पतंग, दी कई सौगात...की घोषणा

जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का उद्घाटन किया। तातापानी पतंग उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों के संग खुद पतंग उड़ाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई।

भैयाजी ये भी देखें : श्रद्धा वॉल्कर केस : ऑटोप्सी रिपोर्ट से खुलासा, आरी से काटी…

आज 1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के लिए सभी को बधाई। तातापानी में पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की आज से भव्य शुरूआत हो रही है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव भी है। मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की।

भैयाजी ये भी देखें : समीक्षा बैठक में बोले सीएम बघेल, रिश्वतखोरी पर हो तत्काल कार्रवाई

इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोर-शोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुके हैं। 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है। पिछड़ी जनजातियों ने मेरा सम्मान किया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :

0 कुसमी लावा जलाशय योजना (25 करोड़ लागत)।

0 भूमिका जलाशय योजना।

0 कुसमी में व्यवहार न्यायालय की घोषणा।

0 चांदो में सहकारी बैंक शुरू करने की घोषणा।

0 नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ निर्माण।

0 तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने की घोषणा।

0 बलरामपुर में गौरव पथ की घोषणा।