दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड (MAUSAM NEWS) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर कोहरे की सफेद चादर में राजधानी लिपटी हुई है। दिल्ली समेट एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
भैयाजी यह भी देखे: डॉ. रमन सिंह की संपत्ति की जांच के लिए याचिका: अब 8 फरवरी को अंतिम सुनवाई
घने कोहरे के चलते देश भर में विमान और ट्रेन सेवा बाधित हो रही हैं। आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण कुछ विमान सेवाएं बाधित हुई हैं। घने कोहरे के चलते 0 विजिबिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण कुछ उड़ानें विलंबित हुई हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर ये उड़ाने हुईं लेट
बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम विजिबिलटी (MAUSAM NEWS) के चलते कई उड़ाने विलंबित हुई हैं। इन उड़ानों में दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को/काठमांडू, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-धर्मशाला-चंडीगढ़, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून शामिल हैं । कोहरे के कारण ये विमान निर्धारित समय से लेट हैं ।
हवाईअड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि दिल्ली (MAUSAM NEWS) के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से उड़ान भरने वाली छह उड़ानें घने कोहरे के कारण लेट हुईं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर पालम में विजिबिलटी 100 मीटर दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ रही है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन भी बढ़ गई है। दिल्ली के मौजूदा तापमान की बात करें तो शुक्रवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है।