spot_img

रायपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी

HomeCHHATTISGARHरायपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी

रायपुर। रायपुर में रविवार की दोपहर बवाल हाे गया। भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे से भिड़ गए। साइंस कॉलेज के ग्राउंड के पास बन रही चौपाटी यूथ हब का विरोध भाजपा नेता राजेश मूणत कर रहे हैं। उनके धरना पंडाल के सामने से चौपाटी के समर्थन में रैली निकाल रहे एनएसयूआई के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से बीजेपी के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई।

दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। नारेबाजी करते हुए दोनो गुट भिड़ गए। दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ झूमाझटकी की। डिवाइडर पर चढ़कर भाजपा और कांग्रेस के नेता धक्का-मुक्की करने लगे। एनएसयूआई के युवक नारा लगा रहे थे वी वाॅन्ट यूथ हब, भाजपा के कार्यकर्ता विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ नारे लगा रहे थे, कांग्रेसियों को गुंडा बता रहे थे।

इस बीच एक भाजपा नेता नवीन शर्मा की आंख के नीचे चोट भी आ गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इन्हें हटाया। मूणत ने इस पर कहा कि जानबूझकर कांग्रेस उनके आंदोलन के पास आकर ऐसी हरकत कर रहे थे। भाजपा ने कांग्रेसियों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में मौजूद भाजपा पार्षद दीपक जायसवाल ने बताया कि हमने पुलिस से कांग्रेसियों पर FIR करने की मांग की है, हमें कार्रवाई का आश्वासन मिला है। वहीं एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शिकायत देकर बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।