spot_img

नर दंतैल हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत, शिकारियों ने शिकार के लिए बिछाया था तार

HomeCHHATTISGARHनर दंतैल हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत, शिकारियों...

महासमुंद। बलिदानी वीर नारायण सिंह जलाशय कोडार कोडार के बायीं तट नहर में विद्युत करंट (MAHASAMUND NEWS) से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात 9-10 बजे की है। हाथी गस्त दल को जैसे ही सूचना मिली। वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में लगभग 11 बजे रायपुर और महासमुंद से वन अमला का घटनास्थल पर पहुंचा।

भैयाजी यह भी देखे: हत्या के मुल्जिम ने पुलिस पर तानी पिस्टल, फिर भी जवानों ने दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों वन्य प्राणियों का शिकार करने वाला गिरोह क्षेत्र (MAHASAMUND NEWS)  में सक्रिय है। कोडार जलाशय के पास 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर तार बिछाया गया था। विचरण कर रहे दो हाथी गरियाबंद जिले से महासमुंद के रास्ते सिरपुर क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। जिनमें से एक दंतैल हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। जिससे नर हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

क्षेत्र में हाथी की मौत की यह बीते तिमाही (MAHASAMUND NEWS) की दूसरी घटना है। इसके पहले बया (पिथौरा) क्षेत्र में बार नवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में नवम्बर महीने में एक हाथी को इसी तरह विद्युत करंट से मौत के घाट उतार दिया गया था। हाथी की मौत की सूचना अधिकारियों को विलंब से मिलने पर मैदानी अमले पर गाज गिरी थी।