spot_img

Weather Updated : अभी और कप कपाएंगी ठंडी, 4 से 6 डिग्री गिरेगा पारा

HomeCHHATTISGARHWeather Updated : अभी और कप कपाएंगी ठंडी, 4 से 6 डिग्री...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी ठंड (Weather Updated) और बढ़ेगी, शनिवार को हवा की दिशा बदलने से प्रदेश में इस सीजन की पहली बर्फ देखने को मिली है। जहां प्रदेश के सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंचा है। वहीं बस्तर संभाग में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोरिया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। इसके अलावा जशपुर में 4 डिग्री सरगुजा 4.6 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बिलासपुर संभाग के अधिकतर जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं रायपुर संभाग में बलौदाबाजार सबसे ठंडा जिला रहा, बलौदाबाजार में 7.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है। रायपुर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। दुर्ग संभाग में कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा ठंडा जिला, बस्तर संभाग में कांकेर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया है। वहीं नारायणपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों (Weather Updated) के मुताबिक अगले 2 दिनों तक ऐसे ही रहेगी बस आज के बाद हवा की दिशा बदलने से उत्तर की ओर से ठंडी हवा प्रदेश की तरफ आ रही है, जिससे सुबे में ठंड बढ़ गई है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। तापमान में गिरावट का यह दौर अगले 2 दिनों तक चलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर सकता है।

Weather Updated : सरगुजा दुर्ग संभाग में जमी बर्फ़ की चादर

सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसकी वजह से वहां घना कोहरा छाया है। शनिवार को यहां ओस की बूंदे जम गई हैं। इधर पेण्ड्रा रोड में भी पाला पड़ रहा है। वहीं कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।