spot_img

हिमालय से चली सर्द हवाओं ने मैदानी राज्यों को कंपकंपाया, येलो अलर्ट जारी

HomeCHHATTISGARHहिमालय से चली सर्द हवाओं ने मैदानी राज्यों को कंपकंपाया, येलो अलर्ट...

दिल्ली। हिमालय से चली बर्फीली हवाएं मैदानी राज्यों तक पहुंची तो हर कोई कांपने लगा। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों से मौसम का यही समाचार है। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है और आने वाले करीब एक हफ्ते तक हालात ऐसे ही बने रहने की आशंका व्यक्त की है। शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली के साथ ही यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान में ठंड का प्रकोप नजर आ रहा है। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

भैयाजी यह भी देखे: नशे में धुत शख्स ने एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर की पेशाब

कोहरा छाने की वजह से दृश्यता घट गई

मौसम विभाग के मुताबिक, लोधी रोड, पालम, जाफरपुर (IMD) और मयूर विहार सहित राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाने की वजह से दृश्यता घट गई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली आने वाली कम से कम 21 ट्रेन कोहरे के कारण डेढ़ से पांच घंटे तक विलंबित हुईं।

जनजीवन प्रभावित हुआ

मध्य प्रदेश (IMD) में घना कोहरा है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। आने वाले कुछ दिन हालात ऐसे ही बने रहेंगे। वही कश्मीर घाटी में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे होने के बावजूद क्षेत्र में शीत लहर से हल्की राहत मिली है।श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि सोमवार से से एक रात पहले यह शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।